Total Pageviews
Monday, July 11, 2011
जिला गाजियाबाद में मिनिषा लाम्बा
मुंबई.(देश दुनिया). हाल ही में मिनिषा लाम्बा और आर्य बब्बर को निर्देशक आनन्द कुमार ने अपनी फिल्म जिला गाजियाबाद के लिए साइन किया है। इस फिल्म में विवेक ओबेराय एक गुंडे की भूमिका में हैं, जो अब अच्छाई की राह पर चलते हुए भू माफियाओं, राजनेताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड रहा है। फिल्म में किसानों की समस्याओं, आत्महत्याओं के मुद्दों को भी उठाया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त जमींदार ठाकुर प्रीतम सिंह के रूप में नजर आने वाले हैं। ठाकुर प्रीतम सिंह का किरदार वास्तविक है, जो बुलंदशहर उत्तरप्रदेश के निवासी हैं और आला पुलिस अफसर हैं। मध्य जुलाई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment