मुंबई.(देश दुनिया). भोजपुरी फिल्म "दरोगाजी चोरी हो गईल" के एक विशेष आइटम गीत की रिकॉर्डिंग एफ एक्स स्टूडियो में आयोजित की गयी. इस आईटम गीत को संगीत दिया है अमन ने और 'रजिया गुंडों में फंस गई' और 'जलेबी बाई' फेम गायिका रितु पाठक ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. सुप्रसिद्घ भोजपुरी लोक गायक और सुपरहिट लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल के नवोदित अभिनेता खेसारी लाल यादव इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. यादव के अलावा भोजपुरी आइटम गर्ल सीमा सिंह के लटके झटके भी इस फिल्म में देखने को मिलेंगे.

No comments:
Post a Comment