Total Pageviews

Wednesday, July 6, 2011

29 को प्रदर्शित होगी हिटलर पर बनी फिल्म


मुंबई. (देश दुनिया). जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'डीयर फ्रेंड हिटलर' 29 जुलाई को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में रघुवीर यादव ने मुख्य भूमिका अदा की है। यह फिल्म उस समय विवादों में आई थी, जब माहिर अदाकार अनुपम खेर ने इसमें मुख्य भूमिका निभाने से इंकार कर दिया था। 
यह फिल्म मूल रूप में अंग्रेजी में बनी है लेकिन इसका हिन्दी रुपांतरण 'गांधी टू हिटलर' भी 29 जुलाई से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक राकेश रंजन कुमार हैं और निर्माता अनिल कुमार शर्मा हैं। इसमें रघुवीर यादव के अलावा नेहा धूपिया, अविजीत दत्त, नसीर अब्दुल्लाह, अमन वर्मा, नलिन सिंह और निकिता आनंद ने काम किया है। यह फिल्म हिटलर के पतन की कहानी बयां करती है। इसमें हिटलर के अंतिम दिनों की कहानी दिखाई गई है। फिल्मकार इम्तियाज अली इसके क्रिएटिव सलाहकार हैं


No comments:

Post a Comment