Total Pageviews

Thursday, July 7, 2011

लोहिड़ी पर प्रदर्शित होगी अग्निपथ

मुंबई.(देश दुनिया).फिल्म अग्निपथ की रीमेक अग्निपथ पार्ट 2 लोहिड़ी के मौके पर 13 जनवरी को प्रदर्शित होगी। इस बात का खुलासा किया है खुद धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करन जौहर ने। जिन्होंने टि्वट कर के कहा है कि मेरे पापा की सफलतम फिल्मों में से एक अग्निपथ की रीमेक लोहिड़ी पर लोगों के बीच में होगी। उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेगें | साल 1990 में आयी अग्निपथ में लीड रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया था। फिल्म  और अमिताभ को.. नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में अमिताभ के साथ माधवी, मिठुन चक्रवर्ती और पद्दमिनी कोल्हापूरे थे । लोगों सोच रहे थे कि फिल्म के रीमेक में में अभिषेक बच्चन होंगे लेकिन फिल्म मे रीतिक रोशन आ गये । फिल्म मे अभिनेत्री का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभा रही है। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा हैं।  वैसे फिल्म की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से ही अभिनेता रितिक रोशन दो बार चोटिल हो चुके है। एक बार उनका हाथ जल गया तो एक बार उनका हाथ कट गया है। फिल्म में  जन्माष्टमी, होली महोत्सव को विशेष रूप से फिल्माया गया है। 10 जनवरी को रितिक का बर्थ-डे है 

No comments:

Post a Comment