Total Pageviews
Thursday, July 7, 2011
घायल रिटर्न्स में विद्या बालन
मुंबई.(देश दुनिया). फिल्म घायल का सीक्वेल घायल रिटर्न्स अश्विनी चौधरी बनाने जा रहे हैं. फिल्म में सनी देओल की मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे, लेकिन इस बात पर कई अटकलें लगाई जा रही थी कि फिल्म में नायिका की भूमिका कौन निभाने वाली हैं. लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ चुका है . खबर है कि विद्या बालन घायल रिटर्न्स में सनी के साथ नजर आने वाली हैं. सनी कहते हैं कि फिल्म में मैंने विद्या को लेने की बात इसलिए कही क्योंकि फिल्म में जिस तरह की नायिका चाहिए, वह सारी बात विद्या में है. वह ग्लैमरस भी है और सुंदर भी और अक्लमंद भी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment