रसिका जोशी का बीमारी के बाद निधन
मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री और मराठी रंगमंच की कलाकार रसिका जोशी का गुरुवार को यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 39 वर्ष की थीं। उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कैंसर से पीड़ित रसिका ने बांद्रा उपनगर स्थित एक नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। रसिका ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया था जिनमें 'मालामाल वीकली', 'एक हसीना थी' और 'भूल भुलैया' प्रमुख थीं।
No comments:
Post a Comment