Total Pageviews
Saturday, July 9, 2011
फिल्म के लिए अनुष्का ही पहली पसंद
मुंबई.(देश दुनिया).विशाल भारद्वाज शाहरूख के साथ 2 स्टेट्स बनाने वाले थे लेकिन ये फिल्म शुरू नहीं हो पाई है। फिल्म के डिले होने के बाद विशाल ने अब एक अन्य फिल्म की प्लानिंग शुरू कर दी है जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा और अजय देवगन को कास्ट किया है। विशाल कहते हैं बैंड बाजा बारात में अनुष्का ने अच्छा काम किया था। उनकी डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से भी मैं बहुत प्रभावित हुआ था। नई एक्ट्रेस में वे सबसे अच्छी एक्ट्रेस हैं। मेरी नई फिल्म के लिए अनुष्का ही पहली पसंद थी। मुझे लगता है अजय की प्रेमिका के रोल में वे बिलकुल फिट रहेंगी। विशाल की ये फिल्म कॉमेडी के साथ गंभीर संदेश भी देगी। इसे विशाल, अजय और कुमार मंगत मिलकर प्रोडयूस करेंगे। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। विशाल अजय से प्यार का पंचनामा के प्रीमियर में मिले थे इस फिल्म को कुमार मंगत ने प्रोडयूस किया था। कुछ दिनों बाद ही विशाल ने अपनी नई फिल्म में अजय देवगन को लिए जाने की घोषणा की थी। 2 स्टेट्स कुछ कारणों से शुरू नहीं हो सकी। विशाल कहते हैं मैं हमेशा से शाहरूख के साथ काम करना चाहता था। हम जल्द ही साथ काम करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि शाहरूख और अजय देवगन के बीच भी कुछ समस्याएं हैं। दोनों 1995 के बाद से ही बात नहीं करते। शाहरूख ने अजय को राकेश रोशन की फिल्म करन अर्जुन में रिप्लेस किया था। इसके अलावा काजोल से शाहरूख की गहरी दोस्ती भी इसकी वजह थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment