Total Pageviews

Saturday, July 9, 2011

मैंने वापस पकड़ लिया अपना पुराना ट्रैक

मुंबई.(देश दुनिया). नागेश कुकुनूर ने बड़ी खामोशी के साथ आयशा टकिया और रणविजय सिंह के साथ फिल्म "मोड़" तैयार कर ली है। "हैदराबाद ब्ल्यूज", "इकबाल", "आशाएं" और "डोर" जैसी फिल्में बनाने वाले नागेश की यह पहली रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म ताईवानी फिल्म "कीपिंग वॉच पर बेस्ड है। उन्होंने बाकायदा इस फिल्म के राइट्स भी खरीदे हैं। नागेश कहते हैं, "फिल्म बनाने के दौरान मैं हमेशा चर्चाओं से दूर रहना पसंद करता हूं। लेकिन मेरी पिछली फिल्मों में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारे थे, इस वजह से उन फिल्मों की काफी चर्चा भी हुई। पर अब मैंने वापस अपना पुराना ट्रैक पकड़ लिया है।

No comments:

Post a Comment