मुंबई.(देश दुनिया). लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा 'इश्क इन पेरिस' की निर्माता के रूप में बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह वर्तमान में पेरिस में हैं जहां इस नई फिल्म की शूटिंग की जा रही है। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा कि वह इश्क इन पेरिस फिल्म का निर्माण कर रही हैं और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिस्टर एंड मिसेज खन्ना बनाने वाले प्रेम सोनी कर रहे हैं। इश्क इन पेरिस में फ्रांस के कुछ जाने-माने अभिनेताओं को भी शामिल किया गया है। प्रीति भी फिल्म में नजर आएंगी और उनका ग्लैमरस लुक दिखायी देगा।

No comments:
Post a Comment