Total Pageviews

Wednesday, July 6, 2011

निर्माता’-निर्देशक मणि कौल का निधन

मुंबई.(देश दुनिया). फिल्म निर्माता’-निर्देशक मणि कौल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें नए भारतीय सिनेमा के पुरोधाओं में से एक माना जाता है। वे 66 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने बताया कि कौल ने रात एक बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें कल रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। कौल का जन्म राजस्थान के जोधपुर में एक कश्मीरी परिवार में हुआ था। उनका नाम भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने वाले निर्देशकों में शुमार किया जाता है। मशहूर फिल्म अभिनेता- निर्देशक महेल कौल उनके चाचा हैं। कौल ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में ‘उसकी रोटी’ से की, जिसे बेहतरीन फिल्म की श्रेणी का फिल्मफेयर क्रिटिक पुरस्कार मिला। उनकी अन्य फिल्मों जैसे ‘आषाढ़ का एक दिन’, ‘दुविधा’ और ‘इडियट’ को भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया। फिल्म एंड टेलीविजिन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) से स्नातक कौल की बेहतरीन डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘सिद्धेश्वरी’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मणि को भारत में समांतर सिनेमा आंदोलन में कुमार साहनी के साथ एक पुरोधा के तौर पर याद किया जाएगा। वे भारतीय सिनेमा के एक महान शिक्षक और बेहतरीन ध्रुपद गायक थे।’

No comments:

Post a Comment