Total Pageviews

Wednesday, July 6, 2011

सलमान खान ने राज बब्बर को दी गिफ्ट में कार

मुंबई. (देश दुनिया). सलमान खान ने राज बब्बर को एक महँगी कार गिफ्ट में दी है। दरअसल राज ने काम ही ऐसा किया था कि सलमान को यह सब करना पड़ा। सलमान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में राज बब्बर ने भी अभिनय किया है और ऐन वक्त पर वे फिल्म से जुड़े। करीना कपूर के पिता का रोल पहले शत्रुघ्न सिन्हा निभा रहे थे, लेकिन उनकी तारीखें एडजस्ट नहीं हो पा रही थी। ऐन वक्त पर शत्रु को फिल्म छोड़ना पड़ी। शूटिंग रूकने का डर था। राज बब्बर से संपर्क किया गया और वे तुरंत तैयार हो गए। साथ ही राज ने फिल्म में काम करने के बदले में एक भी पैसा नहीं लिया। यह सब सल्लू को प्रसन्न करने के लिए काफी था। शूटिंग के आखिरी दिन राज बब्बर को सलमान ने कार की चाबी दी तो बब्बर साहब की आँखें भर आईं। यही तो सल्लू का थैंक यू कहने का स्टाइल है। 

No comments:

Post a Comment