Total Pageviews

Saturday, July 9, 2011

रजनी अब भी सिंगापुर में ही

मुंबई.(देश दुनिया). रजनीकांत की फिल्म राणा उनके अस्वस्थ होने से डिले हो गई। इसके बाद अफवाहें आने लगी थी कि रजनी के बॉडी डबल के साथ फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हालांकि इन बातों को गलत बताया है। इनका कहना है कि रजनी और दीपिका पादुकोण के बीच एक गाना शूट हो चुका है। रजनी अब स्वस्थ हो रहे हैं और सितंबर से शूट भी शुरू करेंगे। रजनी अब भी सिंगापुर में ही हैं। रजनी ने राणा फिल्म की अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण को कॉल करके कहा था कि वे ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग उनके साथ करेंगे। उन्होंने दीपिका से कहा कि वे अपने घर नहीं आ सके क्योंकि यहां उनके फैंस उनसे मिलने के लिए आते रहते और वे आराम नहीं कर पाते। दीपिका रजनी के बात करने से बहुत खुश थीं। रजनी काफी महीनों से बीमार थे। चेन्नई में उन्हें आराम नहीं मिल पा रहा था क्योंकि मीडिया वाले और उनके फैंस हमेशा उनके आसपास होते थे। वे एकांत चाहते थे इसलिए सिंगापुर चले गए।

No comments:

Post a Comment