Total Pageviews

Tuesday, July 5, 2011

शिल्पा ने ‘ट्विटर’ पर लिखा, "गलत खबर!

मुंबई. देश दुनिया. बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने इन खबरों का खंडन किया है कि उनके पति राज कुंद्रा का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है और इसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो गया है। उन्होंने मां बनने की खबरों को भी खारिज किया। शिल्पा ने अपने ‘ट्विटर’ पेज पर मंगलवार को लिखा, "मीडिया से पहले मैंने सुना कि मैं गर्भवती हूं। अब सुन रही हूं कि मेरे पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है। अखबार इस तरह की झूठी और सनसनीखेज खबरें प्रकाशित न करें।" दरअसल, मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि कुंद्रा लंदन स्थित हेयर-ट्रांसप्लांट में एक खूबसूरत महिला से मिले थे और बाद में उन्होंने उसे यूरोप भ्रमण का तोहफा दिया। लेकिन 36 वर्षीया अभिनेत्री ने इससे इंकार किया। उन्होंने ‘ट्विटर’ पर लिखा, "गलत खबर! मैं और मेरे पति अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं और बहुत खुश हैं।" 

No comments:

Post a Comment