Total Pageviews

Tuesday, July 5, 2011

भंडारकार बोले, छुपाई गई थी प्रेगनेंसी की बात

मुंबई.(देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय की प्रेगनेंसी के बाद उन्हें बहुचर्चित फिल्म "हीरोइन" से हटाने के लिए आलोचनाओं का शिकार हो रहे फिल्ममेकर मधुर भंडारकार ने आखिरकार मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मधुर का कहना है कि फिल्म साइन करते वक्त उनसे ऎश की प्रेगनेंसी की बात छुपाई गई थी। मुधर ने अपनी सफाई में कहा कि इस घटना के बाद वे सदमे में आ गए थे। इसलिए उन्होंने चुप्पी साध ली थी। लेकिन अब उन्हें अहसास हुआ है कि सच लोगों के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म की घोषणा 13 मई को कान समारोह के दौरान की गई थी। जिसके लिए सात जून से शूटिंग शुरू होने वाली थी। अगर उसी समय उन्हें सच्चाई का पता चल जाता तो बात इतनी नहीं बिगड़ती। मधुर के मुताबिक इस स्थिति में किसी महिला के काम करने की वे प्रशंसा करते हैं लेकिन सारी बात जानते हुए वे महिला को मुश्किल में नहीं डाल सकते। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के हिस्से में काफी मुश्किल सीन हैं जिसमें उसे दर्शकों की भीड़, स्मोकिंग सीन आदि करने पड़ेंगे।   

No comments:

Post a Comment