मुंबई. (देश दुनिया). गुड़गांव के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 2 में रहस्यमय मौत का ऐसा मामला सामने आया जिसने बॉलीवुड को भी हिला कर रख दिया। पुलिस की फाइलों में दर्ज की गई रिपोर्ट की बात करें तो सोमवार को एक महिला की हत्या कर दी गई। और इस मामले में नाम आया है पूर्व मिस वर्ल्ड बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा सहित महिला के पति का। पुलिस ने दोनों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गुड़गांव के पॉश इलाके डीएलएफ फेज 2 में रहने वाली 28 साल की रूचि भुट्टन नामक महिला की ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। रूचि की शादी 6 साल पूर्व सुमित नामक युवक से हुई थी। सुमित भीकाजी कामा पैलेस में शेयर ब्रोकर का काम करता है। रूचि भी उसके साथ ही शेयर ब्रोकर का काम करती थी। आज सुबह रुचि के ससुर ने उसके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रूचि के परिवारवालों का आरोप है कि उसके पति सुमित भुट्टन का फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपडा से अफेयर है और वो उससे शादी करना चाहता था। परिवारवालों के मुताबिक रूचि ने सोमवार की रात अपनी मां को फोन करके ये बोला था कि वो उन्हे यहां से ले जाए वरना ससुराल वाले उसे मार देंगे। इसके बाद रुचि के घर वालो को सुबह इस घटना की जानकारी मिली। परिवार वालों ने मीरा चोपड़ा और सुमित पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:
Post a Comment