मुंबई.(देश दुनिया). आखिरकर टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत का इंतजार खत्म हो गया है। इमेजिन के रियलिटी शो "रतन का रिश्ता" में रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। हालांकि रतन ने अभी अभिनव से शादी नहीं की है। शो में भाग लेने आए 14 दूल्हों में से अभिनव पहले दिन से ही रतन के करीब था। रविवार को शो के अंतिम एपिशोड में रतन ने फाइनल तीन प्रतिभागियों में से अभिनव को ही अपना जीवनसाथी चुनने का फैसला किया। हालांकि रतन ने अभिनव से अभी शादी नहीं की है। दोनों ने शो में सगाई कर ली है। और वे अब अपना रिश्ता आगे बढ़ाएंगे। यह देखने वाली बात होगी कि रतन अभिनव के साथ सात फेरे कब लेती हैं। इससे पहले भी टीवी पर दो स्वयंवर आयोजित किए जा चुके हैं। पहले स्वयंवर में राखी सावंत ने एनआरआई इलेश को अपना पति चुना लेकिन उनका रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया। दूसरे स्वयंवर मे राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली को अपनी पत्नी बनाया। उनके बीच भी रोज रोज के झगड़े किसी से छिपे नहीं हैं।


No comments:
Post a Comment