मुंबई. (देश दुनिया). नई फिल्म ‘शेरखान’ में सलमान खान शेर से लड़ते नजर आएंगे। बैंकॉक के घने जंगलों में इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होनेवाली है। सोहेल खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान टार्जन बने हैं और दृश्य के मुताबिक उन्हें फिल्म में एक शेर से भिड़ना है। बाघों से दोस्ती करनी है और चीते से भी तेज दौड़ना है। इसके लिए भले ही स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन मारधाड़ के दृश्यों में सलमान के सामने सचमुच ही शेर होगा। फिल्म के लिए प्रशिक्षित जानवरों की खास जरूरत है, जो सिर्फ बैकॉक में ही मिल सकते हैं। यह 3डी फिल्म होगी। फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा थाईलैंड में शूट होगा।

No comments:
Post a Comment