Total Pageviews

Friday, March 11, 2011

सनी देओल फिल्म को लेकर उत्साहित

सनी देओल इस समय अपनी जिस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं वो है ‘मोहल्ला अस्सी’। सुनने में तो ये आया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट सनी पाजी को इतनी पसंद आई कि वे मुफ्त में काम कर रहे हैं। यमला पगला दीवाना की सफलता से प्रसन्नचित सनी देओल की भूमिका इस फिल्म में उनकी इमेज से हटकर है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं और सनी के अलावा रवि किशन, साक्षी तँवर और सौरभ शुक्ला फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. काशीनाथ सिंह की पुस्तक ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित यह फिल्म बहुत कम बजट में बनाई जा रही है। सनी ये बात अच्छी तरह जानते हैं, लिहाजा वे मुफ्त में काम कर रहे हैं ताकि फिल्म का बजट ज्यादा न हो।

No comments:

Post a Comment