मुंबई. जून 2011 में कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित होने वाला भारतीय फिल्म समारोह आइफा इस बार बॉलीवुड के पहले शोमैन रहे स्वर्गीय राजकपूर पर होगा. इस समारोह में शृद्धांजलि के तौर पर उनकी कुछ क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. ज्ञातव्य है कि जब से आइफा अवार्ड्स शुरू किए गए हैं तब से इसके ब्रांड एम्बेसेडर हिन्दी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन हुआ करते थे, जिन्होंने इस वर्ष से इस समारोह का साथ छो़ड दिया है। इस बार अक्षय कुमार इसके मेजबान होंगे.

No comments:
Post a Comment