Total Pageviews

Thursday, March 3, 2011

मर्डर 2 का फर्स्ट लुक


मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी सफलतम फिल्म ‘मर्डर’ (2004) की अगली कड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है. ‘मर्डर 2’ में सीरियल किलर की भूमिका निभा रहे इमरान कहते हैं कि यह फिल्म ज्यादा रोमांचक है.इमरान ने कहा, "हमने शूटिंग शुरू कर दी है. मुख्य शूटिंग गोवा में होगी. अभी थोड़ा काम बचा है. मुझे लगता है कि हम इस साल इस फिल्म को प्रदर्शित कर सकेंगे." उन्होंने कहा कि ‘मर्डर’ भी रोमांचक थी, लेकिन ‘मर्डर 2’ उससे कहीं ज्यादा रोमांचक है. इमरान ने कहा कि सीरियल किलर पर यहां बहुत कम फिल्में बनी हैं, कहानी में इसके शामिल होने से उनकी इस फिल्म में और भी नयापन व अनूठापन आ गया है. इस फिल्म में मल्लिका शेरावत की जगह इमरान के साथ बड़े पर्दे पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी.

No comments:

Post a Comment