Total Pageviews

Thursday, March 3, 2011

प्रेम चोपड़ा को मदर टेरेसा पुरस्कार

मुंबई. बॉलीवुड के जाने माने खलनायक प्रेम चोपड़ा को शांति और मानवता के लिए इस साल  के मदर टेरेसा पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्हें यह सम्मान उनके पांच दशक के फिल्मी करियर और पर्दे के बाहर मानवीय कार्यों के लिए मिला है. इससे पहले मदर टेरेसा पुरस्कार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और तिब्बितयों के धार्मिक गुरु दलाई लामा को दिया जा चुका है. 76 साल के प्रेम चोपड़ा का कहना है कि वह इस पुरस्कार को पाकर बेहद खुश हैं.पुरस्कार के ऐलान  के बाद प्रेम चोपड़ा ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं और खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह पुरस्कार खास है क्योंकि यह मदर टेरेसा के नाम पर है. उन्होंने भारत की बहुत सेवा की थी." चोपड़ा ने पांच दशक तक हिन्दी फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्में की हैं.प्रेम चोपड़ा की डायलॉग डिलीवरी बहुत मशहूर है, खास तौर पर फिल्म बॉबी में उनका डायलॉग, "प्रेम नाम है मेरा..प्रेम चोपड़ा."

No comments:

Post a Comment