Total Pageviews

Friday, March 4, 2011

‘दबंग 2’ का निर्देशन करेंगे अरबाज खान

मुंबई. आमतौर पर फिल्म फ्लॉप होने के बाद निर्माता-निर्देशक के बीच संबंध खराब हो जाते हैं, लेकिन ‘दबंग’ के सफल होने के बावजूद निर्माता अरबाज खान और निर्देशक अभिनव कश्यप में मतभेद हो गए हैं. इस वजह से ‘दबंग’ के दूसरे भाग ‘दबंग 2’ से अभिनव अलग हो गए हैं और अब इस फिल्म का निर्देशन अरबाज खान करेंगे.‘दबंग’ के सफल होते ही इसके सीक्वल की प्लानिंग शुरू हो गई थी.निर्माता के रूप में अरबाज की पहली कोशिश जबरदस्त कामयाब रही और चुलबुल पांडे की कहानी को वे आगे ले जाना चाहते हैं. अरबाज ‘दबंग’ की टीम को ही दोहराना चाहते थे और उन्होंने निर्देशक अभिनव कश्यप को ‘दबंग’ की कामयाबी का श्रेय भी दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही निर्माता और निर्देशक के बीच मनमुटाव की बातें आना शुरू हो गई. हालाँकि अरबाज और अभिनव ने बात संभालने की पूरी कोशिश की. अवॉर्ड समारोह में भी दोनों साथ देखे गए.सूत्रों के मुताबिक अभिनव ने एक रात अरबाज को स्पष्ट कर दिया कि वे दबंग 2 का निर्देशन नहीं करना चाहते हैं। अरबाज ने भी अब इस पर बात करना उचित नहीं समझा और फैसला ‍ले लिया कि वे फिल्म का निर्देशन करेंगे.अरबाज और अभिनव किस बात पर अलग हुए हैं इसको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनव ने सीक्वल को निर्देशित करने के बदले में बहुत ज्यादा रकम की माँग की और इसी मुद्दे पर अलगाव हुआ.फिलहाल ‘दबंग 2’ की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और कुछ महीनों बाद इसकी शूटिंग आरंभ होगी. 

No comments:

Post a Comment