Total Pageviews

Friday, March 4, 2011

अभिनेता गोगा कपूर नहीं रहे

मुंबई. हिन्दी फिल्मों के चर्चित चरित्र अभिनेता गोगा कपूर का निधन हो गया है. वे पिछले दो वर्ष से बीमार थे। अपने पीछे वे पत्नी और तीन बेटियों को छो़ड गए हैं. लगभग 500 से ज्यादा हिन्दी फिल्मों में काम करने वाले इस चरित्र अभिनेता ने उद्योग के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 20 फिल्मों में बतौर खलनायक के काम किया था.अमिताभ के साथ वाली फिल्मों में मनमोहन देसाई की तूफान ऎसी पहली फिल्म थी जिसने गोगा कपूर को इंडस्ट्री में प्रसिद्ध के चरम पर पहुंचाया था. उन्होंने अमिताभ के साथ हर उस फिल्म में काम किया था जिसे निर्देशक मनमोहन देसाई ने निर्देशित किया था. गोगा कपूर मनमोहन देसाई की फिल्मों के एक स्थायी कलाकार हुआ करते थे. उनके साथ उन्होंने तूफान, गंगा जमना सरस्वती, कुली, नसीब आदि फिल्मों में काम किया था. इसके अतिरिक्त उनकी शाहरूख खान के साथ कभी हां कभी ना, धर्मेन्द्र के साथ कयामत, सलमान खान के साथ वाली पत्थर के फूल खासी चर्चित और हिट रही थीं. 

No comments:

Post a Comment