मुंबई. मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में पहली बार दर्शक अभिनेता रणबीर कपूर को स्क्रीन पर मरते हुए देखेंगे. इसलिए रणबीर के लिए भी ये एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है.फिल्म की पटकथा देवदास से मिलती-जुलती है. निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म का म्यूजिक 2002 में आई फिल्म देवदास के लिए एक ट्रिब्यूट है। फिल्म में अभिनेत्री नरगिस फाकरी पारो की भूमिका में नजर आएंगी.पटकथा कुछ यू है कि रणबीर एक संगीतकार है और संगीत में डूब जाने के लिए प्रेम को समझना चाहता है और उसके जीवन में नरगिस का आना उसे भावनात्मक रुप से काफी मजबूत बना देता है, लेकिन यही प्रेम उसे मौत के आगोश में ले जाता है.

No comments:
Post a Comment