Total Pageviews

Monday, March 7, 2011

सन्नी देओल ने माही गिल को करवा दिया बाहर

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल ने अपनी फिल्म में से डेव डी फेम माही गिल को बाहर करवा दिया है. डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म "मोहल्ला अस्सी" में सन्नी की पत्नी का किरदार निभाने के लिए माही को एन वक्त पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कहा जा रहा कि अंतिम समय पर माही को फिल्म से हटाने का फैसला सन्नी की आपत्ति के बाद लिया गया."देव डी" में उनके छोटे भाई अभय के साथ काम कर चुकी माही उनकी पत्नी बनने के लिए काफी छोटी हैं. इसलिए सन्नी ने माही पर साक्षी तंवर को तरजीह देकर साक्षी की एंट्री करवा दी. वहीं निर्देशक द्विवेदी का कहना है कि फिल्म में हीरोईन के रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट लिया गया था. निर्माताओ को माही की कम उम्र के कारण यह रोल उन पर जंचा नहीं. उन्होंने कहा कि सन्नी का हीरोइन की कास्टिंग से कोई लेना-देना नहीं है.वहीं माही ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस रोल के लिए उन्हें चुन लिया गया था, लेकिन बाद में कम उम्र के कारण रोल साक्षी के खाते में गया.

No comments:

Post a Comment