Total Pageviews

Friday, March 11, 2011

अजमल कसाब की भूमिका

मुम्बई.फिल्म अभिनेता और राजनेता बने राज बब्बर ने अपने ब़डे पुत्र आर्य बब्बर को फिल्मों में बतौर नायक 2002 में अब के बरस से परिचित कराया था। यह फिल्म उस वक्त के सफल निर्देशक माने जाने वाले राजकंवर ने निर्देशित की थी। राज बब्बर को उम्मीद थी कि उनका बेटा भी वैसा ही पापुलर होगा जैसा कि राजकंवर ने दीवाना के जरिय शाहरूख खान को कराया था लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई और नायक के रूप में नजर आने वाले आर्य बब्बर फिल्मों में सिर्फ एक चरित्र अभिनेता के रूप में नजर आने लगे। इस प्रकार की भूमिका वाली फिल्मों में उनके लिए गुरू और तीस मार खान ऎसी रही हैं जिनमें दर्शकों ने उन्हें सराहा था। अब आर्य बब्बर को एक बार फिर से चर्चित होना का मौका मिला है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले महेश भट्ट उन्हें अपनी फिल्म कुछ लोग में पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाने का अवसर दे रहे हैं। महेश भट्ट निर्मित इस फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक शुजा अली करने जा रहे हैं। कुछ लोग शुजा अली का पहला निर्देशकीय प्रयास है। इस भूमिका के लिए आर्य बब्बर को उनके उर्दू और हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान होने और अफगानी-मिडिल ईस्ट लुक की वजह से लिया जा रहा है। इस भूमिका के लिए हां करते हुए आर्य बब्बर ने कहा कि हां मैं इस रोल को निभा रहा हूं। लेकिन मैं इस बात के लिए आगे और कुछ नहीं सकता। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, गणेश वेंकटरामन, रति अगि्नहोत्री, नीलिमा अजीम, टॉम अल्टर, आरती ठाकुर और रज्जाक खान प्रमुख हैं।

No comments:

Post a Comment