बॉलीवुड के अभिनेता अभय देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई से सगाई कर ली है। हालांकि इसमें चट मंगनी पट ब्याह जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि अभय पिछले कई सालों से अपनी इस मॉडल गर्लफेंड्र के साथ डेटिंग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रीति देसाई पूर्व मिस ब्रिटेन भी रह चुकी है और जल्द ही निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की फिल्म शोर इन दा सिटी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। सगाई का ये समारोह बहुत ही सादा था और इसमें सिर्फ कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही आमंत्रित किए गए थे।

No comments:
Post a Comment