Total Pageviews

Sunday, March 6, 2011

श्रीदेवी की होगी वापसी

मुंबई. श्रीदेवी की वापसी पर लग रही अटकलों पर आखिर कर विराम लग गया है. 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्मों को निर्देशित की चुके आर.बाल्की ने श्रीदेवी की वापसी की पुष्टि कर दी है.खबर है कि आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म से श्रीदेवी कमबैक करने की ठानी है. उल्लेखनीय है कि गौरी की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म होगी. इसके पहले खबर थी की श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मि.इंडिया' की सीक्वल 'मि. इंडिया -2' से स्क्रीन पर वापसी करने वाली है.गौरी की इस फिल्म में श्रीदेवी हाउसबाइफ की भूमिका में होगी, जो अपनी खुद की पहचान के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी। इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में उनके अपोजिट कोई और नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन होंगे. 

No comments:

Post a Comment