मुंबई. फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म निर्माण में उतरने की घोषणा कर दी हैं.वह अपने फिल्म इंडस्ट्रीज के अनुभव को फिल्म प्रोड्युस करने में लगाना चाहती हैं. इन दिनों उर्मिला कलर्स चैनल के रियलिटी डांस शो चक धूम-धूम मे जज के रूप में नजर आ रही हैं. उर्मिला ने कहा मैं फिल्म प्रोड्युस करने के बारे में सोच रही हूं, उन्होनें साथ में यह भी कहा, लोग यह ना समझें की मैं फिल्म डायरेक्ट करूगीं. उन्होनें कहा की फिल्म डायरेक्ट के लिए धैर्य और अपने को पूरी तरह समर्पण करना भी जरूरी है. जो मेरे बस की बात नहीं हैं.

No comments:
Post a Comment