Total Pageviews

Saturday, March 5, 2011

हिटलर की पत्नी बनेगी नेहा धूपिया

मुंबई. नेहा धूपिया अपने फिल्मी करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने जा रही हैं. यह रोल नेहा धूपिया की पहचान से बिल्कुल अलग होगा. जून में रिलीज होने वाली फिल्म ‘डियर फ्रेंड्स हिटलर’ में नेहा हिटलर की पत्नी इवा ब्रोन की भूमिका अदा करेंगी.फिल्म जर्मनी के क्रूर तानाशाह हिटलर के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में हिटलर को भारतीय परिप्रेक्ष्य में पेश करने की कोशिश की गई है. हिटलर की भूमिका में अनुपम खेर होंगे हिटलर की पहचान 19 सदी में दुनिया भर में सबसे क्रूर शासक की है. जाहिर है हिटलर पर कोई भी फिल्म बनेगी तो वह पूरी तरह से राजनीतिक फिल्म ही होगी. नेहा धूपिया को किसी राजनीतिक फिल्म में कोई किरदार अदा करने का मौका नहीं मिला है.बेशक नेहा के लिए खुद को साबित करने और अपनी स्थापित पहचान को तोड़ने का सुनहरा मौका है. 

No comments:

Post a Comment