Total Pageviews

Saturday, March 5, 2011

दीपा मेहता की फिल्म में शहाना

मुंबई.शहाना गोस्वामी दो साल पहले फिल्म ‘रॉक ऑन’ में दिखी थीं. इसके बाद से वह लगभग गायब ही रहीं. वे अब अतंरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों में काम करने जा रही हैं. वह दीपा मेहता की फिल्म ‘विन्ड्स ऑफ चेंज’ में काम कर रही हैं. यह फिल्म सलमान रुश्दी के बुकर प्राइज विजेता उपन्यास ‘मिडनाइट चिल्ड्रन’ पर आधारित है. शहाना ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में होगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म से मेरे व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा.इस फिल्म में शहाना गोस्वामी के साथ सोहा अली खान, शबाना आजमी, राहुल बोस और चंदन रॉय भी हैं. इसके अलावा शहाना की इस साल दो फिल्में ‘रा-1’ और ‘गेम’ भी रिलीज होंगी.
 

No comments:

Post a Comment