Total Pageviews

Friday, March 11, 2011

पति को तलाक देने का मन

फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान संग नजर आ चुकी आएशा टाकिया ने होटल व्यवसायी फरहान आजमी से शादी कर अपने फिल्मी करियर की तिलांजलि दे दी थी. मगर अब उन्हें अपने इस फिल्म पर पछतावा हो रहा है, वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं मगर उनके पति इस फैसले के खिलाफ हैं. वह नहीं चाहते कि आएशा फिल्मों में काम करें. पति के इस तरह से विरोध करने पर आएशा भी अब गुस्से में आ गई हैं.वह अपने पति को तलाक देने का मन बना रही हैं और उसके बाद फिल्मों में काम करेंगी. हाल ही में जब मीडिया ने आएशा से पति से अनबन की बात पूछी तो वह भड़क गईं और गुस्से में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इससे पहले कुछ अखबार भी आएशा की फिल्मों में वापसी की बात कह चुके हैं. सुनने में आया है कि आएशा कि एक फिल्म को लेकर नागेश कुकुनूर से भी बात चल रही है. आएशा इससे नागेश की फिल्म डोर में भी काम कर चुकी हैं। और अब वह अगले महीने उनके साथ नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है.

No comments:

Post a Comment