Total Pageviews

Friday, March 11, 2011

शो स्टॉपर बनेंगी युविका चौधरी

मुंबई.बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम, तो बात पक्की और समर 2007 में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी युविका चौधरी लैक्मे फैशन वीक के दौरान शो स्टॉपर की भूमिका में नजर आएंगी. खबर है कि डिजाइनर सबा खान के लिए युविका शो स्टॉपर बनेंगी.सबा खान ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि "युविका मेरे शो के लिए शो स्टॉपर बनने जा रही हैं. वो आमतौर पर क्लासिक ड्रेसेस में नजर आती हैं. लेकिन इस बार वो पहली बार फंकी ड्रेसेस पहनेंगी. जो मेरे शो की सबसे बड़ी खासियत है।" युविका "टुक टुक ऑन लाइनेन" कलेक्शन में रैम्प पर वॉल्क करेंगी. उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका जल्द ही गोविंदा की फिल्म नॉटी 40 में नजर आने वाली हैं.

No comments:

Post a Comment