Total Pageviews

Friday, March 11, 2011

धनबाद के चांग जीत लिया ग्रांड फिनाले

सोनी टीवी के कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ का ग्रांड फिनाले धनबाद के म्यांग चांग और उनकी पार्टनर मरीशा ने जीत लिया है. सुशांत सिंह और शम्पा की जोड़ी को हराकर उन्होंने 50 लाख रुपए के पुरस्कार पर कब्जा जमाया. इस खबर से पूरा कोयलांचल झूम उठा है. चांग के माता पिता ने जहां मिठाइयां बांटी, वहीं लोगों ने घर आकर और फोन पर उन्हें बेटे की इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं. इससे पूर्व भी चांग ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं.इंडियन आयडल में वे अपनी आवाज से लोगों को मदहोश कर चुके हैं. साथ ही ‘बदमाश कंपनी’ नामक फिल्म में अभिनय भी किया है. वे कलाकार के साथ डेंटिस्ट भी हैं.

No comments:

Post a Comment