मुंबई. कैट की बहन इसाबेल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. कैट इसके लिए न सिर्फ एक फिल्म प्रोडयूस करेंगी बल्कि दर्शकों को थिएटर तक लाने की तैयारी भी कर रही हैं. वे अपनी बहन की पूरी मदद कर रही हैं. कैट थोड़े समय पहले से प्रोडक्शन के क्षेत्र में जाने का सोच रही थीं. उन्होंने एक फ्रेंच फिल्म के अधिकार भी खरीद लिए हैं. वे इस फिल्म में महिला सैनिक की भूमिका निभाना चाहती थीं लेकिन इस मौके को उन्होंने अपनी बहन के लिए बचाकर रखा है। इसाबेल ने यूएस में एक्टिंग स्कूल जॉइन कर ट्रेनिंग भी ले ली है. अब कैट उन्हें बॉलीवुड में लाने के लिए पूरी तैयारी में हैं. कैट अपनी बहन की फिल्म में नजर भी आएंगी हालांकि पहले उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि वे नहीं चाहती थी कि दोनों में तुलना हो. अब उन्होंने हां कह दिया है क्योंकि वे चाहती हैं कि इस फिल्म को देखने ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचे।हां लेकिन एक बात तय है फिल्म में दोनों बहनों के रोल में नहीं दिखेंगी। कैट कहती हैं मैं इस बात से इंकार नहीं करती कि मेरी बहन डेब्यू करने वाली है लेकिन इस बारे में अभी मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती। मैं जब बॉलीवुड में आई थी तब ही मैंने ये बात कही थी। मैं अपनी बहन की शुरूआत में उसकी मदद करूंगी बाकी ईश्वर और दर्शकों पर निर्भर करता है।

No comments:
Post a Comment