Total Pageviews

Saturday, March 5, 2011

मल्लिका ने बिकनी पहनने से किया इनकार

मुंबई. मल्लिका सहरावत ने फिल्म 'धमाल 2' में बिकनी पहनने से इनकार कर दिया है. उन्होंने अपने लिए बॉडी डबल की डिमांड की. मल्लिका ने फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार से कहा, 'मेरी वेस्ट के ऊपर की बॉडी के विजुअल्स आप ले सकते हैं, लेकिन वेस्ट के नीचे कुछ भी नहीं. अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, एक बॉडी डबल अरेंज करके दो शॉट्स मर्ज कीजिए. आप जो भी चाहते हैं कीजिए, लेकिन शॉट में मेरी लोअर बॉडी के विजुअल्स नहीं होंगे.' पुणे में शूटिंग के पहले दिन ही मल्लिका ने इंद्र कुमार से कहा था कि अपनी बॉडी के लोअर पार्ट को वह कैमरे के सामने शूट नहीं करेंगी. उस वक्त कुमार को लगा था कि वक्त आने तक सब ठीक हो जाएगा, लेकिन मल्लिका के शॉट का शेड्यूल आने पर उन्होंने ने बिकनी पहनने से साफ इनकार कर दिया. कुमार ने घंटों शूटिंग रोक कर मल्लिका से लंबा डिस्कशन किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी. आखिरकार इंद्र कुमार को मल्लिका की बात माननी पड़ी।. एक हफ्ते बाद बॉडी डबल का इंतजाम होने पर मल्लिका ने वह सीन शूट करने की हामी भरी. इस बारे में इंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें मल्लिका से कोई शिकायत नहीं है. बकौल कुमार, 'मैंने जो चाहा था, वह हो गया. आप मेरी फिल्म में मल्लिका को सिर से पांव तक स्विम सूट में देखेंगे.' 

No comments:

Post a Comment