Total Pageviews

Monday, March 7, 2011

रणबीर और कटरीना की प्रेम कहानी फिर बनेगी


मुंबई. ‘राजनीति’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड के कई बैनर्स रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को दोहराना चाहते हैं, लेकिन कैटरीना नहीं चाहती कि वे रणबीर के साथ फिल्म करें और उनके रोमांस की चर्चाओं को और हवा मिले. अब लगता है कि अयान मुखर्जी, कैटरीना को मनाने में कामयाब हो गए हैं. ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्म बनाने अयान मुखर्जी अपनी दूसरी फिल्म शुरू करने वाले हैं. ये फिल्म भी वे करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के लिए बनाएँगे और उनके खास दोस्त रणबीर इसमें हीरो होंगे.सूत्रों का कहना है ‘अयान ने कैटरीना को ही ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट तैयार की है और कैटरीना को स्क्रिप्ट पसंद भी आई है. 

No comments:

Post a Comment