Total Pageviews

Monday, March 7, 2011

"बुड्ढा-होगा तेरा बाप!" अमिताभ

मुंबई.बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके गृह निर्माण में बन रही फिल्म "बुड्ढा-होगा तेरा बाप!" की शूटिंग सोमवार से शुरू कर दी. दक्षिण के निर्देशक पुरी जगन्नाथ इसका निर्देशन कर रहे हैं. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, ""इसकी शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है. एबी कोर्प  के निर्माण में बन रही इस फिल्म से पहले अमिताभ  भोपाल में फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म "आरक्षण" की शूटिंग कर रहे थे. पहले इस फिल्म को सिर्फ "बुड्ढा" नाम दिया गया था, जिसे लेकर लोगों को गलतफहमी हो रही थी कि यह बौद्ध संत गौतम बुद्ध पर आधारित है. इस गलतफहमी के दूर करने के लिए अब इसके शीर्षक में "होगा तेरा बाप!" जो़ड दिया गया है. 

No comments:

Post a Comment