मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा को दक्षिण के सुपर स्टार कमल हासन ने अपनी त्रिभाषी (तेलुगू, तमिल और हिंदी) फिल्म के लिए प्रस्ताव दिया गया है. मगर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की यह लाड़ली बेटी कमल के साथ जोड़ी बनाने को लेकर सोच में पड़ गई हैं.दरअसल सोनाक्षी दुविधा में हैं कि कमल उनके पिता की उम्र के हैं, लेकिन शत्रुघ्न का मानना है कि कमल के साथ काम करना सोनाक्षी के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि कमल हासन एक बेहतरीन अभिनेता हैं.

No comments:
Post a Comment