Total Pageviews

Saturday, March 12, 2011

सोनाक्षी सिन्हा कर लिया साउथ का रूख

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा ने भी साउथ की फिल्म इंडस्ट्री का रूख कर लिया है और लंबी कशमकश के बाद वे कमल हासन के अपोजिट काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। दरअसल सोनाक्षी को यह ऑफर दो महीने पहले मिला था। साउथ की इस फिल्म में सोनाक्षी को कमल हासन की बीवी का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन वे यह फैसला नहीं कर पा रही थीं कि उन्हें साउथ की फिल्म में काम करना चाहिए या नहीं। इसके अलावा कमल हासन की पत्नी का रोल करने के लिए भी उनके मन में झिझक थी। इसीलिए पहले सोनाक्षी ने इस ऑफर को ना कह दिया था, लेकिन अब अपने फैसले को बदलते हुए वे कमल हासन के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। सेल्वराघवन के निर्देशन मे बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और इसे तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगू में बनाया जाएगा। फिलहाल सोनाक्षी निर्देशक शिरीष कुंडेर की फिल्म "जोकर" की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास "किक" और "रेस 2" जैसी फिल्में भी हैं।

No comments:

Post a Comment