ब्रिटिश गायिका और अभिनेत्री सोफिया हयात जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म ‘डायरी ऑफ बटरफ्लाई’ में दिखाई देंगी। विनोद मुखी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सोफिया के अलावा उदिता गोस्वामी भी काम कर रही हैं। फिल्म में आर्यन वैद की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म में आज के युवाओं की बदलती मानसिकता को केंद्र में रखकर कहानी बुनी गई है। एक दूसरे को यूज करते हुए आगे बढ़ने की प्रवृत्ति को इस फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा भोपाल में की गई है। सोफिया आधा दर्जन ब्रिटिश फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि वे बॉलीवुड पैसा कमाने नहीं आई हैं, बल्कि यहां की फिल्मों में काम करने की अपनी तमन्ना पूरी करना चाहती हैं। हालांकि सोफिया को बॉलीवुड में व्यावसायिकता की कमी खल रही है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में किसी फैक्ट्री की तरह ही काम किया जाता है।सोफिया फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी आना चाहती हैं। उन्होंने एक पटकथा भी तैयार की है, जो खुद उनके जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इस साल के अंत तक वे इसकी शूटिंग शुरू कर देना चाहती हैं। सोफिया रितिक रोशन की बहुत बड़ी फैन हैं। वे उनके साथ भी काम करना चाहती हैं। हालांकि अभी उनकी मुलाकात ऋतिक से नहीं हो पाई है।



No comments:
Post a Comment