Total Pageviews

Friday, March 4, 2011

नेपाली फिल्म में काम करेगी मोनिका बेदी

मुंबई. मोनिका बेदी अब एक नेपाली फिल्म में काम करेगी. मोनिका होती है माफिया अबू सलेम की प्रेमिका होने की वजह से. शायद यही कारण है कि मोनिका को निर्माता भी अपनी फिल्मों में लेने से डरने लगे थे. लेकिन मोनिका पुरानी बातों को भूल कर फिर से एक्टिंग में अपना करियर संवारने की जुगत में हैं. उन्हें बॉलीवुड में तो कोई मौका नहीं मिला, लेकिन नेपाली सिनेमा ने उन्हें एंट्री दे दी है. खबर है कि वह नेपाली फिल्म ‘परिचय’ में काम करने वाली हैं. इस फिल्म को अक्षय पांडे निर्देशित कर रहे हैं. वैसे पांडे मुंबई के ही रहने वाले हैं. इस फिल्म में मोनिका के हीरो बन रहे हैं नेपाली फिल्मों के अभिनेता निखिल उप्रेती. इस फिल्म में मोनिका एक मध्यम वर्ग की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्मों में एक सुपरस्टार बनने का सपना देख रही होती है. दरअसल फिल्म में मोनिका द्वारा निभाया जा रहा किरदार खुद उनकी जिंदगी से भी मेल खाता है.  

No comments:

Post a Comment