Total Pageviews

Friday, March 4, 2011

असिन ने चबा डाले कीड़े

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल ने फिल्म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान ऐसा स्टंट कर डाला कि वहां मौजूद यूनिट के सदस्य भौचक्के रह गए. सूत्रों के मुताबिक जब अभिनेता सलमान खान ने असिन को स्थानीय थाई कीड़ों को चबाने के लिए कहा तो वे ऐसा कर भी गई. इन दिनों फिल्म 'रेडी' की शूटिंग बैंकाक के जंगलों में चल रही है. सूत्र के मुताबिक जंगल में शूटिंग के दौरान सलमान ने देखा वृक्षों की छाल पर कीड़ों का झुंड देखा तो उन्होंने स्थानीय थाई चालकों से बात की तो उन्होंने बताया कि ये कीड़े खाने योग्य है. इसके बाद उन थाई लोगों ने एक बासकेट में उन कीड़ों को इकठ्ठा किया और कहा कि अब आप इन्हें खा सकता है. इसके बाद सलमान ने ऐसा कुछ कह दिया कि असिन ने उसे चैलेंच की तरह ले लिया. देखते ही देखते सलमान और डायरेक्टर अनीस बज़मी के सामने ही असिन ने उन कीड़ों को खाते हुए एक शॉट भी पूरा कर लिया. जब असिन से इस जोखिम भरे काम पर सवाल किया तो उनका कहना था कि कोई बात नहीं मेरी आमाशय बहुत अच्छी है. 

No comments:

Post a Comment