मुंबई. आखिरकार अब जाकर रजनीकान्त की नायिका की तलाश पूरी हुई है, जब उन्होंने अपनी तिहरी भूमिकाओं से सजी राणा के लिए तीसरी नायिका के तौर पर विद्या बालन को लिया. इससे पहले राणा के लिए दो नायिकाओं रेखा और दीपिका पादुकोण को लिया जा चुका है.इनमें दीपिका युवा रजनी के साथ और रेखा बुर्जुग रजनी के साथ रोल निभाने वाली हैं. रजनीकान्त को अपने तीसरे किरदार जो कि अधे़ड उम्र का है, के लिए एक और नायिका की तलाश थी जिसे विद्या बालन ने पूरा कर दिया है. दीपिका पादुकोण रजनीकान्त के साथ काम करने के लिए इतनी उतावली थी कि उन्होंने साजिद नडियादवाला की साजिद खान के निर्देशन में बनने जा रही पिछली हिट हाउसफुल के सीक्वल हाउसफुल-2 को छो़ड दिया. इस फिल्म के पहले भाग में दीपिका अक्षय कुमार के साथ नायिका के रूप में नजर आई थीं. तीन भाषाओं में बनने जा रही रजनीकान्त की राणा की स्टार कास्ट में समान रखी जा रही है अर्थात् हिन्दी, तमिल और तेलुगु तीनों में यही चारों कलाकार काम करते नजर आएंगे जिसका की रजनीकान्त की पिछली सुपर हिट रही रोबोट में हुआ था.

No comments:
Post a Comment