बॉलीवुड में सब जानते हैं कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर काजोल को अपना लकी मस्कट मानते हैं। करण का मानना है कि उनकी जिस फिल्म में काजोल होती हैं, उसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलता है। काजोल को लेकर करण के इसी झुकाव को देखते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अगली फिल्म में भी काजोल के लिए एक स्पेशल रोल रखा है। काजोल, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल को लेकर करण के लिए पिछले साल "वी आर फैमिली" बना चुके सिद्धार्थ की नई फिल्म दरअसल एक मसाला फ्लिक है और खुद सिद्धार्थ का कहना है कि इस बार वे किसी सीरियस सब्जेक्ट की बजाय डेविड धवन मार्का फिल्म बनाना चाहते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं, "बेशक इस फिल्म में काजोल का भी एक अहम रोल होगा।" इस फिल्म की स्क्रिप्ट यूनुस सजावल ने लिखी है।

No comments:
Post a Comment