मुंबई. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल अपनी अगली फिल्म फुटबॉल पर बना रहे हैं और इसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए उन्होंने हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड को चुना है.ऑस्कर पुरस्कार विजेता और इस साल अपनी फिल्म ‘127 आवर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित बॉयल ने ऑस्कर पुरस्कारों के बाद आयोजित ‘वैनिटी अफेयर्स पार्टी’ में अपनी नई फिल्म के बारे में बात की.बॉयल और ब्रांड दोनों फुटबॉल के प्रशंसक हैं. ब्रांड ‘इंग्लिश क्लब वेस्ट हैम’ के और बॉयल ‘ब्यूरी फुटबॉल क्लब’ के प्रशंसक हैं.सूत्रों के मुताबिक, ‘‘ब्रांड ने बॉयल से पूछा कि क्या वे उनके काम के प्रशंसक हैं? इस पर बॉयल ने स्वीकार किया कि वे ब्रांड की ‘स्टैंड अप कॉमेडी’ के प्रशंसक हैं.

No comments:
Post a Comment