Total Pageviews

Saturday, March 12, 2011

माही गिल का जमकर एक्सपोज

तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म साहिब बीबी और गैंगस्टर माही गिल के प्रशंसकों के लिए खास होगी। इस फिल्म में उन्होंने खुद को जमकर एक्सपोज किया है। फिल्म से जुड़े एक शख्स के मुताबिक, माही पर फिल्म में किसिंग और बेड सीन हैं। उन्होंने अपने बिंदास अंदाज में इन दृश्यों की शूटिंग की है। तिग्मांशु ने जब माही को बताया कि फिल्म में उनके कई बोल्ड सीन होंगे, तो उन्होंने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। तिग्मांशु ने उन्हें यकीन दिलाया कि ये सीन उनके किरदार की मांग हैं। माही भी जानती हैं कि उनके प्रशंसक इस प्रकार के दृश्यों में उन्हें देखना पसंद करते हैं। फिलहाल साहिब बीबी और गैंगस्टर की एडिटिंग चल रही है। तिग्मांशु इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि सेंसर बोर्ड कहीं माही के दृश्यों पर आपत्ति न जताए। वैसे वे पूरी एहतियात के साथ अपनी फिल्म की एडिटिंग कर रहे हैं। गौरतलब है कि साहिब बीबी और गैंगस्टर में माही के साथ जिमी शेरगिल और रणदीप हुडा भी हैं। देव डी के बाद एक सफल फिल्म का इंतजार कर रहीं माही को उम्मीद है कि साहिब बीबी और गैंगस्टर से वे एक बार फिर चर्चा और बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करेंगी। फिलहाल माही और तिग्मांशु फिल्म के बोल्ड दृश्यों को राज बनाए रखना चाहते हैं। दोनों इस बारे में खामोश हैं।

No comments:

Post a Comment