Total Pageviews

Monday, March 7, 2011

बॉबी देओल को मिलेगा महत्व

मुंबई. बॉलीवुड में चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है. ये कहावत एक बार फिर सिद्ध हो गई है. ‘यमला पगला दीवाना’ इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. इसका सीधा फायदा सनी देओल और बॉबी को मिल रहा है. अप्रैल में बॉबी की ‘थैंक यू’ रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के निर्माता फिल्म की पब्लिसिटी में बॉबी को भी उतना ही महत्व देंगे जितना कि फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को. सूत्रों के मुताबिक पहले ‘थैंक यू’ की पब्लिसिटी में अक्षय कुमार को ही महत्व देने का निर्णय लिया गया था क्योंकि बॉबी की लगातार फिल्में असफल रही हैं. इसी बीच ‘यमला पगला दीवाना’ ने समीकरण बदल दिए.‘थैंक यू’ के निर्माताओं को लगने लगा है कि बॉबी भी स्टार वैल्यू बढ़ गई है और इसका फायदा उठाया जाना चाहिए. लिहाजा बॉबी भी फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि ‘थैंक यू’ के निर्माताओं में अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना का भी नाम है.

No comments:

Post a Comment