Total Pageviews

Wednesday, April 6, 2011

अमृता के हीरो बने तुषार

मुंबई. राजश्री फिल्म्स की फिल्म ‘लव यू मि. कलाकार’ की शूटिंग ऊटी में चल रही थी। रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा था। जैसे भी आसपास के लोगों को शूटिंग और फिल्म स्टार्स के बारे में पता चला, वे शूटिंग स्थल पर पहुँचने लगे। इसके पहले की यूनिट के लोगों को कुछ समझ में आए, अच्छे-खासे लोग जमा हो गए। लोगों ने अमृता और तुषार को तुरंत पहचान लिया। वे अमृता की ओर बढ़ने लगे। उन्हें अपनी ओर आता देख अमृता घबरा गईं और उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। तुषार ने भी यह नजारा देख लिया। उन्होंने अचानक पास खड़ी जीप की ओर दौड़ लगाई। तुषार को भागता देख भीड़ का ध्यान बँट गया और वे लोग अमृता को भूल तुषार के पीछे भागने लगे। भीड़ तुषार के पास पहुँचे तब तक वे जीप में बैठकर रवाना हो गए। इसी बीच अमृता को भी अपनी कार तक पहुँचने का मौका मिल गया। अमृता का कहना है कि उस दिन तुषार उनके लिए किसी हीरो से कम नहीं थे।

No comments:

Post a Comment