Total Pageviews

Monday, June 6, 2011

एक टिकट पर दो फिल्म का मजा लो


नई दिल्ली(देश दुनिया). फिल्मकार सुभाष घई ने फिल्म के प्रति दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया तरीका निकाला है।  घई अपनी दो फिल्में "लव एक्सप्रेस" और "साइकिल किक" के प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। नए कलाकारों से सजी इस फिल्म की लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में बुलाने के लिए घई ने एक ही टिकट में इन दोनों फिल्मों को दिखाने का फैसला किया है। घई ने बताया कि कम्पनी ने नए कलाकारों वाली फिल्मों को मल्टीप्लेक्स में प्रोत्साहन के लिए यह फैसला किया है। आगामी 10 जून को ये दोनों फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। फिल्म रिलीज से एक सप्ताह तक एक टिकट खरीदकर "लव एक्सप्रेस" और "साइकिल किक" दोनों फिल्में देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा, ""नए कलाकारों की फिल्मों के लिए दर्शकों से 200 रूपये लेना सही नहीं है। हम दर्शकों को पूरा महत्व देना चाहते हैं। इसके अलावा इससे थियेटर मालिक भी अपनी सीटें पूरी भरवा सकेंगे।"""लव एक्सप्रेस" एक ही रेलगाड़ी में यात्रा कर रही दो जोडियों की कहानी है। इनमें से एक जोड़ी विवाहित लेकिन नाखुश है जबकि दूसरी जोड़ी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। "साइकिल किक" ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है जो बताती है कि साइकिल का मालिक होना कितने गर्व का विषय है।  

No comments:

Post a Comment